सतगुरु मेरा ऐसा रंग चढ़ाया भजन हिंदी लिरिक्स

    रति नाथ भजन

    • 2 Mar 2024
    • Admin
    • 1476 Views
    सतगुरु मेरा ऐसा रंग चढ़ाया भजन हिंदी लिरिक्स

    सतगुरु मेरा ऐसा रंग चढ़ाया, गुरासा ऐसा रंग चढ़ाया |
    जो न उतरे तीन काल में, दिन दिन होत सवाया ||

    श्याम श्वेत पीला नहीं नीला , अदभुत वर्ण बनाया |

    नेत्र नहीं पहचान सकत है, गुरु गम भेद लखाया ||

    ह्रदय वस्त्र पर रंग भक्ति का, लागत परम सुहाया |

    ज्ञान विज्ञान लहरिया कीन्हा, ओढ़ परम सुख पाया ||

    छीपी छाप सके नहीं वैसा, ना रंगरेज रंगाया |

    कहन सुनन में आवत नाही, सतगुरु सैन बताया ||

    चम्पानाथजी प्रेम के रंग में, रंग कत्था पहिनाया |

    सहज शून्य में लगी समाधी, बठे अमृतनाथजी सुहाया ||

     

    Share This Post:
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now

    Popular Bhajan Lyrics

    Stay Connected With Us