तुम श्री राम के सेवक हो भजन लिरिक्स
    29 Apr
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now

    🙏 तुम श्री राम के सेवक हो – श्री हनुमान जी को समर्पित भावपूर्ण भजन 🙏

    इस भजन में भक्त अपने आराध्य पवनपुत्र हनुमान जी की महिमा का गुणगान करता है, जो श्रीराम के परम भक्त, शिव के अवतार, और संकटमोचन के रूप में पूजे जाते हैं।
    यह भजन न केवल हनुमान जी के पराक्रम और भक्ति को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि कलयुग में वे किस प्रकार अपने भक्तों को निहाल कर रहे हैं।

    📜 भजन के बोल

    माँ अंजनी के लाल,
    कलयुग कर दियो निहाल,
    ओ पवन पुत्र हनुमान,
    तुम श्री राम के सेवक हो।
    शिव शंकर के अवतार
    मेरे बालाजी सरकार
    ओ पवन पुत्र हनुमान
    तुम श्री राम के सेवक हो।

    तू माँ अंजनी का जाया
    शिव अवतारी कहलाया
    पाकर के अद्भुत शक्ति
    संसार में मान बढाया
    तुम श्री राम के सेवक हो।
    तेरी सूरत कुछ कपी सी
    कुछ मानव सी सुहाय
    मन में राम समाए
    और तन सिंदूर रमाये
    तेरी छाती बज्र समाये
    तुम श्री राम के सेवक हो।

    जब हरण हुआ सीता का
    कुछ पता नही लग पाया
    तूने जा के लंका नगरी
    माँ सीता का पता लगाया
    तूने राक्षस सब पछाड़े
    पहले गरजे फिर दहाड़े
    सबको मिलकर दिए पछाड़
    तुम श्री राम के सेवक हो।
    माँ अंजनी के लाल,
    कलयुग कर दियो निहाल,
    ओ पवन पुत्र हनुमान,
    तुम श्री राम के सेवक हो।

    सब रोग दोष मिट जावे,
    जो हनुमान को ध्यावे,
    चाहे कैसा भी हो संकट,
    श्री हनुमत दूर भगावे,
    झूठा है जग ये सारा,
    मतलब का भाईचारा,
    ये मोह माया जंजाल,
    तुम राम भक्त को ध्याले,
    संग अपनी प्रीत लगा ले,
    संकटमोचन कहलाये,
    तुम श्री राम के सेवक हो ।

    माँ अंजनी के लाल,
    कलयुग कर दियो निहाल,
    ओ पवन पुत्र हनुमान,
    तुम श्री राम के सेवक हो।
    शिव शंकर के अवतार
    मेरे बालाजी सरकार
    ओ पवन पुत्र हनुमान
    तुम श्री राम के सेवक हो।

    Lyrics in English Font

    Maa Anjani Ke Laal,
    Kalyug Kar Diyo Nihaal,
    O Pavan Putra Hanuman,
    Tum Shri Ram Ke Sevak Ho.

    Shiv Shankar Ke Avataar,
    Mere Balaji Sarkar,
    O Pavan Putra Hanuman,
    Tum Shri Ram Ke Sevak Ho.

    Tu Maa Anjani Ka Jaaya,
    Shiv Avataari Kehlaya,
    Paakar Ke Adbhut Shakti,
    Sansaar Mein Maan Badhaya,
    Tum Shri Ram Ke Sevak Ho.

    Teri Soorat Kuch Kapi Si,
    Kuch Maanav Si Suhaaye,
    Man Mein Ram Samaaye,
    Aur Tan Sindoor Rmaaye,
    Teri Chaati Bajra Samaaye,
    Tum Shri Ram Ke Sevak Ho.

    Jab Haran Hua Sita Ka,
    Kuch Pata Nahi Lag Paaya,
    Tune Ja Ke Lanka Nagri,
    Maa Sita Ka Pata Lagaaya,
    Tune Rakshas Sab Pachaade,
    Pehle Garje Phir Dahaade,
    Sabko Milkar Diye Pachaad,
    Tum Shri Ram Ke Sevak Ho.

    Maa Anjani Ke Laal,
    Kalyug Kar Diyo Nihaal,
    O Pavan Putra Hanuman,
    Tum Shri Ram Ke Sevak Ho.

    Sab Rog Dosh Mit Jaave,
    Jo Hanuman Ko Dhyaave,
    Chahe Kaisa Bhi Ho Sankat,
    Shri Hanumat Door Bhagaave,
    Jhootha Hai Jag Ye Saara,
    Matlab Ka Bhaichaara,
    Ye Moh Maaya Janjaal,
    Tum Ram Bhakt Ko Dhyaale,
    Sang Apni Preet Laga Le,
    Sankatmochan Kehlaye,
    Tum Shri Ram Ke Sevak Ho.

    Maa Anjani Ke Laal,
    Kalyug Kar Diyo Nihaal,
    O Pavan Putra Hanuman,
    Tum Shri Ram Ke Sevak Ho.

    Shiv Shankar Ke Avataar,
    Mere Balaji Sarkar,
    O Pavan Putra Hanuman,
    Tum Shri Ram Ke Sevak Ho.

    🕉️ भजन का भावार्थ :

    यह भजन हनुमान जी के चरित्र, भक्ति, और पराक्रम का अद्भुत चित्रण है।
    हनुमान जी के प्रति अटूट श्रद्धा और प्रेम इस बात को दर्शाता है कि वे न केवल संकटों से उबारने वाले हैं, बल्कि कलयुग में सबसे सच्चे सहायक भी हैं।

    उनकी शक्ति, भक्ति, और श्रीराम के प्रति समर्पण ही उन्हें अनन्य बनाता है।
    वे शिव के अवतार होकर भी स्वयं को श्रीराम का दास मानते हैं – यही उनकी महानता है।


    भक्तों के लिए संदेश:

    यदि आप जीवन में किसी भी कठिनाई, दुख या भ्रम से जूझ रहे हैं, तो हनुमान जी का ध्यान करें।
    उनकी उपासना से न केवल संकट दूर होते हैं, बल्कि जीवन में साहस, विवेक और आस्था का संचार होता है।
    “संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।

     

    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now

    Leave Message

    🔔 आज के लोकप्रिय भजन लिरिक्स

    Radha Dhoondh Rahi Kisi Ne Mera Shyam Dekha Lyrics | राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा

    Read More

    Radha Naam Mein Vrindavan Hai Lyrics | राधा नाम में वृन्दावन है, राधे नाम में है बरसाना

    Read More

    मेरो छोटो सो बिहारी बडो प्यारो लागे भजन लिरिक्स इन हिंदी

    Read More

    बंसी बजाते हुए किसी ने मेरा श्याम देखा | Bansi Bajate Hue Kisi Ne Mera Shyam Dekha Lyrics

    Read More

    Yashoda Tere Lala Ne Mati Khai Lyrics | यशोदा तेरे लाला ने माटी खाई लिरिक्स

    Read More

    हमने ब्रज के ग्वाले से अपना दिल लगाया है - भक्ति भजन डायरी

    Read More

    दिलदार कन्हैया ने, मुझको अपनाया है | कृष्णा भजन लिरिक्स

    Read More

    राधे कृष्ण की ज्योति अलौकिक हिंदी भजन लिरिक्स | Krishna Bhajan Lyrics

    Read More

    अब तुम दया करो श्रीराम जी भजन लिरिक्स | Bhakti Diary हिंदी भजन

    Read More

    है तेरा मेरा एक अनोखा रिश्ता श्याम सुनले लिरिक्स | Bhakti Diary

    Read More

    मेरे राम भक्त बजरंगी की हर बात निराली है लिरिक्स | Bhakti Diary

    Read More

    वादा कर लो बाबा हमसे – कृष्णा भजन लिरिक्स हिंदी में

    Read More

    मुरली वाले कान्हा मेरे सुनलो मेरी पुकार लिरिक्स

    Read More

    राधे - राधे राधे बोल मना भजन लिरिक्स

    Read More

    सारे ब्रज में हल्ला है गयो, मैया यशोदा ने जायो नंदलाल लिरिक्स

    Read More

    Popular Bhajan Lyrics

    Stay Connected With Us