रामा रामा रटते रटते लिरिक्स | Rama Rama Ratte Ratte Lyrics

    श्री राम भजन

    • 19 Oct 2025
    • Admin
    • 2518 Views
    रामा रामा रटते रटते लिरिक्स | Rama Rama Ratte Ratte Lyrics

    ।। दोहा ।।
    राम भरोसो राम बल, राम नाम बिस्वास।
    सुमिरत सुभ मंगल कुसल, मांगत तुलसीदास।


    ~ रामा रामा रटते रटते ~

    रामा रामा रटते रटते ,
    बीती रे उमरिया।
    रघुकुल नंदन कब आओगे ,
    भीलनी की डगरिया।


    में भीलनी सबरी की जाई ,
    भजन भाव नहीं जानू रे।
    राम तुम्हारे दरसन के हित ,
    बन में जीवन पालू रे।
    चरण कमल से निर्मल कर दो ,
    दासी की झोपड़िया।
    रामा रामा रटते रटते ,
    बीती रे उमरिया। टेर। ….


    रोज सवेरे बन में जाकर ,
    रास्ता साफ में करती हु।
    अपने प्रभु के खातिर बन से ,
    चुन चुन के फल लाती हु।
    मीठे मीठे बेरन की ,
    भर ल्याई में छबड़िया।
    रामा रामा रटते रटते ,
    बीती रे उमरिया। टेर। ….


    सुन्दर श्याम सलोनी सूरत ,
    नैना बिच बसाऊंगी।
    पद पंकज की रज धरी मस्तक ,
    चरणों में सीस नवाउंगी।
    प्रभुजी मुझको भूल गए क्या ,
    लो दासी की खबरिया।
    रामा रामा रटते रटते ,
    बीती रे उमरिया। टेर। ….


    नाथ तुम्हारे दर्शन के हित ,
    में अबला एक नारी हु।
    दर्शन बिन दोऊ नैना तरसे ,
    दिल की बड़ी दुखियारी हु।
    मुझको दर्शन देवो दयामय ,
    डालो मेहर नजरिया।
    रामा रामा रटते रटते ,
    बीती रे उमरिया। टेर। ….


     

    FAQs – रामा रामा रटते रटते भजन के बारे में

    प्रश्न 1: "रामा रामा रटते रटते" भजन किसे समर्पित है?
    यह भजन भगवान श्रीराम को समर्पित है और उनके नाम जप की महिमा का वर्णन करता है।

    प्रश्न 2: इस भजन का मुख्य संदेश क्या है?
    राम नाम के जाप से जीवन सुधरता है, दुख दूर होते हैं और आत्मा को शांति मिलती है।

    प्रश्न 3: क्या यह भजन किसी विशेष त्योहार या दिन पर गाया जाता है?
    यह भजन राम नवमी, श्रीरामचरित मानस पाठ, संकीर्तन, और साधारण पूजन के समय गाया जाता है।

    प्रश्न 4: 'रटते रटते' का क्या भाव है?
    इसका अर्थ है – बार-बार राम नाम जपने की क्रिया, जो मन को ईश्वर में लीन कर देती है।

    प्रश्न 5: क्या यह बच्चों के लिए उपयुक्त भजन है?
    हाँ, यह सरल और सिखाने योग्य भजन है जिसे बच्चे भी आसानी से गा सकते हैं।

    प्रश्न 6: क्या यह भजन यूट्यूब पर उपलब्ध है?
    जी हाँ, यह भजन यूट्यूब, स्पॉटिफाई और अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध है।

    प्रश्न 7: क्या इसमें किसी संत का उल्लेख है?
    हाँ, इसमें कबीर, तुलसीदास और मीरा बाई जैसे संतों का ज़िक्र है जिन्होंने राम नाम का महत्व बताया।

    Share This Post:
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now

    Popular Bhajan Lyrics

    Stay Connected With Us