राम का दीवाना बनना भजन लिरिक्स | राम भजन संग्रह

    श्री राम भजन

    • 30 Jun 2025
    • Admin
    • 690 Views
    राम का दीवाना बनना भजन लिरिक्स | राम भजन संग्रह

    राम का दीवाना बनना,
    सब के बस की बात नही है,
    कृष्णा नाम का रस पी लेना,
    सब के बस की बात नही है,
    राम का दिवाना बनना,
    सब के बस की बात नही है।।


    भक्त प्रहलाद की भक्ति देखो,
    मौत खड़ी है पग पग पे,
    बालापन में प्रभु को पाना,
    सब के बस की बात नही है,
    राम का दिवाना बनना,
    सब के बस की बात नही है।।


    लंका जाए वैध को लाए,
    लक्ष्मण जी की नब्ज दिखाए,
    द्रोणागिरी से बूटी लाना,
    सबके बस की बात नही है,
    राम का दिवाना बनना,
    सब के बस की बात नही है।।

    भक्त सुदामा जी को देखो,
    जीवन में नादारी है,
    पैदल चलकर द्वारिका जाना,
    सबके बस की बात नही है,
    राम का दिवाना बनना,
    सब के बस की बात नही है।।


    राम का दीवाना बनना,
    सब के बस की बात नही है,
    कृष्णा नाम का रस पी लेना,
    सब के बस की बात नही है,
    राम का दिवाना बनना,
    सब के बस की बात नही है।।

    प्रेषक : सुभाष नाथजी, (भूतनाथ धाम,राजस्थान)

    गायक - सुभाष नाथजी


    ❓ FAQs (Frequently Asked Questions)

    Q1. "राम का दीवाना बनना, सब के बस की बात नहीं है" किसने लिखा है?
    इस भजन के लेखक का नाम स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह एक लोकप्रिय भक्ति संतों द्वारा गाया जाने वाला पारंपरिक राम भजन है।

    Q2. इस भजन का मुख्य भाव क्या है?
    भजन यह दर्शाता है कि श्रीराम की भक्ति सरल नहीं है, केवल वही व्यक्ति सच्चा भक्त बन सकता है जो अपने मन, वचन और कर्म से राम में समर्पित हो।

    Q3. क्या यह भजन किसी विशेष राग में गाया जाता है?
    यह भजन सामान्यतः भक्ति रस में गाया जाता है, जिसे अलग-अलग कलाकार अपने अंदाज में प्रस्तुत करते हैं।

    Q4. इस भजन को कहाँ सुना जा सकता है?
    यह भजन YouTube, Spotify, JioSaavn, और कई भक्ति ऐप्स पर उपलब्ध है।

    Q5. क्या इसे राम नवमी या किसी विशेष पर्व पर गाया जाता है?
    जी हाँ, यह भजन विशेष रूप से राम नवमी, राम विवाह, और प्रवचन सभाओं में गाया जाता है।

    Share This Post:
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now

    Popular Bhajan Lyrics

    Stay Connected With Us