दुनिया चले ना श्री राम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना हिंदी भजन लिरिक्स

    हनुमान भजन

    • 24 Jul 2025
    • Admin
    • 552 Views
    दुनिया चले ना श्री राम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना हिंदी भजन लिरिक्स

    || दुनिया चले ना श्री राम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना हिंदी भजन लिरिक्स ||

    दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
    राम जी चले ना हनुमान के बिना ।

    जब से रामायण पढ़ ली है, एक बात मैंने समझ ली है,
    रावण मरे ना श्री राम के बिना, लंका जले ना हनुमान के बिना ॥

    लक्मण का बचना मुश्किल था, कौन बूटी लाने के काबिल था,
    लक्मण बचे ना श्री राम के बिना, बूटी मिले ना हनुमान के बिना ॥

    सीता हरण की कहानी सुनो, बनवारी मेरी जुबानी सुनो,
    वापिस मिले ना श्री राम के बिना, पता चले ना हनुमान के बिना ॥

    बैठे सिंघासन पे श्री राम जी, चरणों में बैठे हैं हनुमान जी,
    मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना, भक्ति मिले ना हनुमान के बिना ॥

     

     

    Share This Post:
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now

    Popular Bhajan Lyrics

    Stay Connected With Us