छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना हिंदी भजन लिरिक्स

    हनुमान भजन

    • 24 Jul 2025
    • Admin
    • 1600 Views
    छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना हिंदी भजन लिरिक्स

    || छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना हिंदी भजन लिरिक्स ||

    छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ।
    कहते है लोग इसे राम का दीवाना ॥

    पाँवो मे घुंगूरू बाँध के नाचे ,
    रामजी का नाम इन्हे बड़ा प्यारा लागे ।
    राम ने भी देखो इसे खूब पहचाना,
    छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ॥

    जहाँ जहाँ कीर्तन होता श्री राम का,
    लगता है पैहरा वहाँ वीर हनुमान का ।
    राम के चरण मे है इनका ठिकाना,
    छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ॥

    नाच नाच प्रभु श्री राम को रिझावे,
    ‘बनवारी’ रात दिन नाचता ही जाए ।
    भक्तो मे भक्त बड़ा, दुनिया ने माना,
    छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ॥

     Jay Shri Balaji

    Share This Post:
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now

    Popular Bhajan Lyrics

    Stay Connected With Us