सादा जीवन सुख से जीना, अधिक इतरना ना चाहिए भजन हिंदी लिरिक्स

    रति नाथ भजन

    • 20 Jul 2025
    • Admin
    • 621 Views
    सादा जीवन सुख से जीना, अधिक इतरना ना चाहिए भजन हिंदी लिरिक्स


    सादा जीवन सुख से जीना, अधिक इतरना ना चाहिए |
    भजन सार है इस दुनिया में, कभी बिसरना ना चाहिए ||

    मन में भेदभाव नहीं रखना, कौन पराया कौन अपना |
    इश्वर से सच्चा नाता है, और सभी झूठा सपना |
    गर्व गुमान कभी ना करना, गर्व रहे न गले बिना |
    कौन यहाँ पर रहा सदा से, कौन रहेगा सदा बना |
    सभी भूमि गौपाललाल की, व्यर्थ भटकना ना चाहिए || भजन सार ||

    दान, भोग और नाश तीन गती, धन की ना चौथी कोई |
    जतन करंता पच पच मरगा, साथ ले गया ना कोई |
    इक लख पूत सवा लख नाती, जाणे जग में सब कोई |
    रावण के सोने के लंका, साथ ले गया न वो भी |
    सूक्ष्म खाणा खूब बांटना, भर भर धरना ना चाहिए || भजन सार ||
    भोग्या भोग घटे ना तृष्णा, भोग भोग फिर क्या करना |
    चित्त में चेतन करे च्यानणों, धन माया का क्या करना |
    धन से भय विपदा नहीं भागे, झूंठा भरम नहीं धरना |
    धनी रहे चाहे हो निर्धन, आखिर है सबको मरना |
    कर संतोष सुखी हो मरिये, पच पच मरणा ना चाहिए || भजन सार ||
    सुमिरण करें सदा इश्वर का, साधू का सम्मान करे |
    कम हो तो संतोष करे नर, ज्यादा हो तो दान करे |
    जब जब मिले भाग से जैसा, संतोषी ईमान करे |
    आडा टेढ़ा घणा बखेड़ा, जुल्मी बेईमान करे |
    निर्भय जीणा निर्भय मरणा, शम्भू डरना ना चाहिए || भजन सार ||

     

     

    Share This Post:
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now

    Popular Bhajan Lyrics

    Stay Connected With Us