कैसे जीतें हैं भला लोग हरी नाम बिना भजन हिंदी लिरिक्स

    रति नाथ भजन

    • 19 Jul 2025
    • Admin
    • 3285 Views
    कैसे जीतें हैं भला लोग हरी नाम बिना भजन हिंदी लिरिक्स

    कैसे जीतें हैं भला लोग हरी नाम बिना
    उनका जीना नहीं जीना है प्रभु नाम बिना

    एक यही नाम तुम्हें पार करेगा भव से
    पार हो सकते नहीं इसके सहारे के बिना

    जिन्दगी चार दिनों की है गुजर जायेगी
    जाना ही होगा अकेले तुम्हे अपनों के बिना

    वक्त ठहरा ही नहीं और ना ठहरेगा कभी
    हो गयी देर तो पछताओगे सतसंग के बिना

    "रामा"कहता है लगन हरी से लगा कर देखो
    आयेगा खुद ही जहां में तुम्हे जीने का मज़ा 

    Share This Post:
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now

    Popular Bhajan Lyrics

    Stay Connected With Us