शिव महादेव भजन लिरिक्स डायरी लिखित में पीडीऍफ़
शिव डमरू वाले को, दिल से ना भूलाना तू हिंदी भजन लिरिक्स
शिव डमरू वाले को, दिल से ना भूलाना तू |
शंभू त्रिपुरारी की, निज आरती गाना तू ||
शिव शिव कहके प्राणी, जीने का मजा लेले |
मालूम नहीं कब तू, दुनिया से रजा लेले ||
भोले भण्डारी को, निज हाल सुनाना तू || शम्भू ||
किस्मत के भरोसे पे, कर्मो को किये जा तू |
दो दिन की रवानी है, हँस हँस के जिए जा तू |
माया के दीवानों का, कुछ खोफ़ ना खाना तू || शम्भू ||
पीकर के जहर शिव ने, अमृत को बिसारा था |
कर जोड़ के देवो ने, भोले को पुकारा था |
शिव चरण के पाणी को, आँखों से लागाना तू || शम्भू ||
जय शंकर की......
जय श्री नाथजी की ....
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now
Post Your Comment