अंबे तू है जगदंबे काली जय दुर्गे खप्पर वाली भक्ति भजन हिंदी लिरिक्स

    माता जी भजन

    • 24 Jul 2025
    • Admin
    • 858 Views
    अंबे तू है जगदंबे काली  जय दुर्गे खप्पर वाली भक्ति भजन हिंदी लिरिक्स

    अंबे तू है जगदंबे काली

    जय दुर्गे खप्पर वाली

    तेरे ही गुण गाये भारती

    मैया हम सब उतरें तेरी आरती

     

    तेरे भक्त जनो पर

    भीर पडी है भारी माँ

    दानव दल पर टूट पडो

    माँ करके सिंह सवारी

    सौ-सौ सिंहो से बलशाली,

    अष्ट भुजाओ वाली,

    दुष्टो को पलमे संहारती

    मैया हम सब उतरें तेरी आरती

     

    अंबे तू है जगदंबे काली

    जय दुर्गे खप्पर वाली

    तेरे ही गुण गाये भारती

    मैया हम सब उतरें तेरी आरती

     

    माँ बेटे का है इस जग मे,

    बडा ही निर्मल नाता

    पूत कपूत सुने है पर ,

    माता सुनी कुमाता

    सब पे करूणा दरसाने वाली,

    अमृत बरसाने वाली,

    दुखियो के दुखडे निवारती

    मैया हम सब उतरें तेरी आरती

     

     

    अंबे तू है जगदंबे काली

    जय दुर्गे खप्पर वाली

    तेरे ही गुण गाये भारती

    मैया हम सब उतरें तेरी आरती

     

    नही मांगते धन और दौलत,

    चांदी सोना माँ

    हम तो मांगे माँ तेरे मन मे,

    इक छोटा सा कोना

    सबकी बिगडी बनाने वाली,

    लाज बचाने वाली,

    सतियो के सत को सवांरती

    मैया हम सब उतरें तेरी आरती

     

    अंबे तू है जगदम्बे काली

    जय दुर्गे खप्पर वाली

    तेरे ही गुण गाये भारती

    मैया हम सब उतरें तेरी आरती

     

    चरण शरण मे खडे तुम्हारी,

    ले पूजा की थाली

    वरद हस्त सर पर रख दो,

    मॉ सकंट हरने वाली

    मॉ भर दो भक्ति रस प्याली,

    अष्ट भुजाओ वाली,

    भक्तो के कारज तू ही सारती

    मैया हम सब उतरें तेरी आरती

     

    Share This Post:
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now

    Popular Bhajan Lyrics

    Stay Connected With Us