राम दीवाना मोजी दास जी महाराज का भजन लिरिक्स

    सांगलिया धूणि भजन

    • 3 Jul 2025
    • Admin
    • 1562 Views
    राम दीवाना मोजी दास जी महाराज का भजन लिरिक्स

    राम दीवाना मोजी दास जी महाराज का भजन लिरिक्स |

    Ram Dewana Moji Das Ji Maharaj Ka Bhajan Lyrics

    Bhaki Bhajan Diary
    SHIVAY PREM JANGIR
    ~ 1- 2 minutes

    दोहा – जय साहेब की बापजी, सतपुरषां आदेश।

    नर मन चोला छोड़कर, मौजी भया महेश॥

     

    बाबो साय, आज्‍यो भाय, करज्‍यो साय-मौजी बाबा।

    मन मस्‍ताना रे राम दीवाना॥टेर॥

     

    सांगलिया की सूरत लगाई, मस्‍त फकीरी पाई।

    अड़कसर आय, धूणी धुखाय, दिवी पूजाय-मौजी बाबा॥1॥

     

    बरड़ कर बजरंग बण जावे, शीश मुकुट धर नाच दिखावे।

    हो असवार, ले हथियार, कर ललकार-चाले बाबा॥2॥

     

    सांगलिया के स्‍वामी राजा, सूरत भजन में ताजा।

    बावली फोज, करती मौज, रहती रोज-संग में बाबा॥3॥

     

    मौजीदास मस्‍ताना जोगी, चारों कूँट बादशाही भोगी।

    धूणी सरनाम, लक्‍कड़ की धाम, सरे सब काम-साँची बाबा॥4॥

     

    सिरगोट ठाकुर शरणे आया, बाबो सा का परचा पाया।

    जलम्‍या लाल, बाज्‍या थाल, कर दिया निहाल-पल में बाबा॥5॥

     

    ठाकुर साब क हर्ष सवायो, बाबा क बंगलो बणवायो।

    अड़कसर आय, छतरी बणाय, जात दिराय-कंवर की बाबा॥6॥

     

    तखत सिंह ने परचा पाया, भँवर ने जीवदान दीराया।

    मौजीदास, पूरी आस,रोग का नाश-कर दिया बाबा॥7॥

     

    अगम बात बाबोसा पाई, दरगा की अब करी चढ़ाई।

    सब नरनार, जय जयकार, बेड़ा पार-करद्यो बाबा॥8॥

     

    चोला छोड़ हरि रूप बनाया, गूपत होय ध्‍यान लगाया।

    मौजी महेश, सिमरु हमेश, काटो क्‍लेश-मौजी बाबा॥9॥

     

    सांगलिया के स्‍वामी राजा, जंगल में बजवाया बाजा।

    मेला भरपूर हाजर्या हजूर, संकट दूर-कर दिया बाबा॥10॥

     

    जती सती नर जावण लाग्‍या, धर्म पुन भारत से भाग्‍या।

    धर्म रियो जाय, पाप रियो छाय, हमको बचाय-मौजी बाबा॥11॥

     

    पन्‍नालाल तेरे शरणे आया, असमाधि पर ध्‍यान लगाया।

    हर हर बाप, गुनाह माफ, करज्‍यो आप-जय साहेब की॥12॥

     

    बाबो साय, आज्‍यो भाय, करज्‍यो साय-मौजी बाबा।

    मन मस्‍ताना रे राम दीवाना॥टेर॥

     

    BST - Bhakti Songs Track भक्तिपूर्ण यूट्यूब चैनल है जो आपको अपने पसंदीदा भजन, कीर्तन, सांगलिया धुणी के भजन , राजस्थानी भजन वाणी , चेतावनी भजन वाणी , ढोलक लूप ट्रैक, तबला बीट ट्रैक और भक्ति गीत मुफ्त में सुनने और भजन के बोल पढ़ने की सुविधा देता है। हिंदी भक्ति के संग्रह के साथ, आप किसी भी समय मंत्रमुग्ध कर देने वाले भजन सुन सकते हैं। भक्ति साधना वाले भक्ति गीत भजनों का आनंद उठा सकते हैं। इस चैनल पर आपको ढोलक लूप ट्रैक्स, तबला रिधम ट्रैक्स, बीट लूप ट्रैक गाने उपलब्ध हैं जिन्हें आप आसानी से भजनो को ढोलक ट्रैक्स पर भजनों को गाना भी सकते है।

     

    BST - Bhakti Songs Track चैनल पर इस विडियो को देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे :- 

     

    • आप भक्ति साधना जगत के तीव्र अपडेट के लिए इस YouTube चैनल को Follow जरूर  कर लेवें। 👇👇👇👇

     

    Share This Post:
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now

    Popular Bhajan Lyrics

    Stay Connected With Us